दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, Shaheen Bagh समेत 8 प्रदर्शन स्थल खाली करवाए


दिल्ली का Shaheen Bagh आखिरकार खाली करवा लिया गया। 15 दिसंबर 2019 से यहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। मंगलवार सुबह यहां पुलिस पहुंची और टेंट हटा दिए। Shaheen Bagh के साथ ही जाफराबाद और जामिया समेत 8 स्थानों पर चल रहे सीएए प्रोटेस्ट भी खत्म कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, Shaheen Bagh में मंगलवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कुछ लोग धरना स्थल पर बैठे थे, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे। उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई।


Shaheen Bagh और जाफराबाद के दोनों रास्ते आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों पर कब्जा कर लिया है, इसलिए अब प्रदर्शनकारियों का यह दोबारा धरना देना संभव नहीं है। वैसे भी कोरोना वायरस के खौफ बढ़ने के बाद से यहां मुट्ठी भर लोग नजर आ रहे थे।


लगी है धारा 144


बता दें, कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा गया है। ऐसे में यदि Shaheen Bagh में महिलाएं एक स्थान पर भीड़ के रूप में बैठी रहतीं, तो कोरोना वायरस फैलने का खतरा ज्यादा रहता।


 


लोग मोदी को दे रहे बधाई


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं।


इससे पहले Shaheen Bagh खाली करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी मंच से कई आपत्तिजनक बयान दिए गए, जिनके लेकर कोर्ट केस भी दायर हुए हैं।


एक्शन जरूरी, क्योंकि तेजी से फैल रहा कोरोना


 


 


 


महाराष्ट्र -97 (तीन विदेशी)


केरल - 91 (सात विदेशी)


उत्तर प्रदेश - 33 (तीन विदेशी)


कर्नाटक - 33


तेलंगाना - 33 (11 विदेशी)


गुजरात - 30


दिल्ली - 29 (एक विदेशी)


राजस्थान - 27 (दो विदेशी)


पंजाब - 23


हरियाणा - 21 (14 विदेशी)


लद्दाख - 13


तमिलनाडु - 12


बंगाल - 7


चंडीगढ़ - 7


आंध्र प्रदेश - 6


 


मध्य प्रदेश - 5


जम्मू-कश्मीर - 4


उत्तराखंड - 4


हिमाचल प्रदेश - 3


ओडिशा - 2


बिहार -2


पुडुचेरी - 1


छत्तीसगढ़ -1